सहारनपुर: मंडी समिति के खंडहर के पास चेकिंग में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से अवैध चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
सहारनपुर में मंडी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो चाकू बरामद किए हैं। कार्रवाई गुरुवार दोपहर दो बजे मंडी समिति के पीछे खंडहर के पास की गई। पुलिस के मुताबिक, एसएसपी के निर्देश पर अवैध असलहा रखने और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।