मंडी: संसदीय क्षेत्र मंडी में 2213 पोलिंग स्टेशन होंगे स्थापित, उपायुक्त ने दी जानकारी
Mandi, Mandi | Mar 19, 2024 उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र में 13 लाख 59 हजार 497 मतदाता हैं। इनमें 6 लाख 90 हजार 534 पुरुष और 6 लाख 68 हजार 963 महिलाएं है। जोगिंद्रनगर विधानसभा में सबसे अधिक 102108 मतदाता हैं, जबकि लाहौल और स्पीति विधानसभा में सबसे कम 25732 मतदाता हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र में 2213 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।