द्वारका: दयाल पार्क से सागरपुर थाना पुलिस ने एक महिला शराब तस्कर को किया गिरफ्तार ,165 क्वार्टर अवैध शराब बरामद
सागरपुर थाना पुलिस ने एक महिला शराब तस्कर को दयाल पार्क से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला तस्कर का नाम सुनीता है जो वेस्ट सागरपुर के जे ब्लॉक की रहने वाली है। पुलिस ने इसके पास से 165 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। इसके ऊपर पहले से ही अवैध शराब तस्करी के तीन मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले को सुलझाने का दावा कि