म.प्र के प्रथम जिला छतरपुर से ‘बाल आधार पंजीयन अभियान’ का हुआ शुभारंभ
शासकीय अस्पतालों में ही नवजात शिशुओं के आधार पंजीयन की मिलेगी सुविधा
0 से 1 वर्ष आयु वर्ग के शत-प्रतिशत बच्चों का होगा पंजीयन
निदेशक एवं कलेक्टर ने समक्ष में बालक का कराया आधार पंजीयन
---
जिले में नवजात शिशुओं के आधार पंजीयन को सुगम और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए शुक्रवार को जिला चिकित्सालय, छतरपुर में 'बाल आधार पंजीयन अभियान’ का शुभारंभ किया गया। मध्य प्रदेश में 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग के नवजात शिशुओं के शत-प्रतिशत आधार पंजीयन के उद्देश्य से यह अभियान भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के निर्देशानुसार इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी), मध्य प्रदेश सर्किल के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
अभियान के शुभारंभ यूआईडीएआई मध्य प्रदेश के निदेशक सुमित मिश्रा, छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, आईपीपीबी मध्य प्रदेश सर्किल प्रमुख मकरंद चितले, सीएमएचओ डॉ. आर.पी गुप्ता, सिविल सर्जन शरद चौरसिया एवं प्रबंधक ई-गवर्नेंस राहुल तिवारी सहित नवजात शिशुओं के अधिभावक एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।
जन्म के स्थान पर ही होगा आधार पंजीयन
अभियान की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि नवजात शिशुओं के आधार पंजीयन की सुविधा उन्हें उसी स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जहां उनका जन्म पंजीकृत होता है। इसके लिए शासकीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा आवश्यकता के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों में आधार नामांकन की व्यवस्था की जाएगी।
जिला मुख्यालय स्थित प्रमुख जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं सिविल अस्पताल तथा तहसील स्तर के प्रमुख सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक सप्ताह दो निर्धारित दिवसों पर आधार पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में संस्थागत जन्म की संख्या के आधार पर जिला प्रशासन के समन्वय से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
अभिभावकों को नहीं लगाना पड़ेगा आधार केंद्र का चक्कर
इस व्यवस्था से नवजात शिशु के अभिभावकों को आधार पंजीयन के लिए अलग से आधार केंद्र जाने की आवश्यकता कम होगी।
Jansampark Madhya Pradesh
#chhatarpur
146 views | Chhatarpur, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026