खरगापुर: कुड़ीला में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन, 282 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
आयुक्त संचालन आयुष विभाग भोपाल के आदेश अनुसार एवं कलेक्टर टीकमगढ़ के निर्देशन में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष ग्राम कुड़ीला मैं निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 282 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।