जगदलपुर: महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लता निषाद ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा- गैस की पर्याप्त सप्लाई न होने से लोग परेशान
महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद ने कहा शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की जद्दोजहद जारी है लोग घंटों लाइन में लगे हैं सिलेंडर की कमी साफ दिखाई दे रही है कमर्शियल सिलेंडर पर अघोषित रोक लगी हुई है कालाबाजारी का खेल जोरो पर है और प्रदेश की पोस्टरबाज भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री व नेता मंत्री गैस सिलेंडर की पर्याप्तता का झूठा राग अलाप रहे हैं।