बरेली: बरेली में खौफनाक हमला: युवक की गर्दन पर ब्लेड से वार, हालत नाजुक, निजी अस्पताल में भर्ती
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक घायल युवक का नाम अभिषेक राणा बताया जा रहा है, जो कालीबाड़ी फालतू गंज का रहने वाला है। घटना साहू गोपीनाथ इलाके की बताई जा रही है, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की और फिर ब्लेड से गर्दन पर वार कर दिया। हमले में अभिषेक गंभीर