सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण की शुरुआत
शनिवार को सूरजगढ़ा प्रखंड के चार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भाशय ग्रीव कैंसर टीकाकरण की शुरुआत हुई. अपराह्न 3 बजे प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि पहले यह टीकाकरण केवल सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध था. लेकिन अब मानिकपुर,घोसैठ, अभयपुर एवं अरमा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इसकी शुरुआत की गई है.