ट्रैफिक, अतिक्रमण, साइबर फ्रॉड… पुलिस ने व्यापारियों की सुनी हर बात
#bokaro #BokaroPolice #BokaroNews
#बोकारो में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें ट्रैफिक, पार्किंग, अतिक्रमण, रात्रि सुरक्षा, CCTV निगरानी और साइबर फ्रॉड की रोकथाम पर चर्चा हुई।
🚦 बेरमो में जल्द शुरू होगा ट्रैफिक पोस्ट
चास में अतिक्रमण की समस्या का प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर समाधान निकाला जाएगा।
🌙 रात की सुरक्षा होगी मजबूत
अड्डेबाजी वाले स्थानों पर कार्रवाई तेज करने के साथ रात्रि गश्ती, रक्षक और टाइगर मोबाइल की दैनिक जानकारी साझा करने का निर्णय लिया गया।
🔐 साइबर फ्रॉड पर विशेष जागरूकता
व्यापारियों को APK फ्रॉड समेत साइबर अपराधों से बचाव का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। फ्रीज खातों को अनफ्रीज कराने के मुद्दे पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
📹 CCTV लगाने की अपील
एसपी ने व्यापारियों से दुकानों, प्रमुख मंदिरों, चिन्हित स्थानों और खासकर ज्वैलरी दुकानों के आसपास CCTV लगाने की अपील की। दशहरा के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चैंबर ने पुलिस को सहयोग का भरोसा दिया।
सुरक्षित बोकारो और बेहतर व्यापारिक माहौल के लिए पुलिस-व्यापारी समन्वय जारी रहेगा।
#BokaroCity #JharkhandNews #PoliceNews #TrafficUpdate #CyberCrime #CyberAwareness #BusinessNews #BokaroChamber #TraderSafety #CCTV #Dussehra #CurrentBokaro #CurrentBokaroNews #BokaroUpdates
Chas, Bokaro | Oct 5, 2026