अशोक नगर: कबीरा रोड निवासी 26 वर्षीय फोटोग्राफर युवक ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की
अशोकनगर के कबीरा रोड पर 26 वर्षीय एक फोटोग्राफर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अरविंद पुत्र भगवत सिंह अहिरवार है। यह घटना रात के समय युवक के घर पर हुई। अरविंद ने दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। परिजनों के अनुसार, अरविंद रात में अपनी पत्नी और बेटे से अलग दूसरे कमरे में सोया था।