बांदा: एसपी ऑफिस पहुंचकर महिला ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई, 5 लोगों पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Banda, Banda | Mar 19, 2025 बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव के रहने वाली एक रानी नाम की महिला बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंची। जहां पर इसने अपने गांव के रहने वाले कमल, उमेश व नरेंद्र इनके 2 अन्य साथियों के द्वारा 15 मार्च को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने व हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की।