हमीरपुर: मौदहा तहसील में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने फसल बचाने की मांग का ज्ञापन सौंपा
हमीरपुर जिले के मौदहा तहसील में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसानों ने लगभग एक दर्जन गांवों में जंगली गौवंशों से फसल बचाने हेतु गौ वंशों को संरक्षित करने की मांग का ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा है। यह जानकारी शनिवार को एक बजे मिली है।