समाहरणालय सभा कक्ष में आज जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (IAS) की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीडीसी श्री गौरव कुमार सहित जिला व प्रखंड स्तर के सभी अधिकारी (वीसी के माध्यम से) शामिल हुए। बैठक में पंचायत सरकार भवन, स्वास्थ्य, मनरेगा और सामाजिक सुरक्षा जैसी विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों की नियमित जांच के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि जांच का उद्देश्य पारदर्शिता लाना है, इसलिए किसी भी डीलर को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित न किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी संवेदनशीलता से कार्य करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय सीमा के भीतर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
4 views | Gopalganj, Bihar | Jul 1, 2026