सारठ: पथरड्डा ओपी के सुरा निवासी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस पूछताछ में घरेलू कलह आया सामने, पोस्टमार्टम में भेजा
Sarath, Deoghar | Jun 12, 2026 पथरड्डा ओपी के सुरा निवासी 26 वर्षीय महाप्रसाद मांझी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला शुक्रवार शाम 3 बजे सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस की पूछताछ में घरेलू कलह को लेकर युवक के जान देने की बात सामने आने पर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है। वहीं सूचना पर गांव आए MLA चुन्ना सिंह ने संवेदना जताते हर संभव सहयोग की बात कही है।