दमयंती नगर: गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के साथ सड़कों पर उतरे गौ सेवक, सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
दमोह में सोमवार दोपहर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर हजारों गौ सेवक सड़कों पर उतरे। पुराने थाना परिसर से सागर नाका तहसील तक रैली निकाली गई। भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच तहसीलदार रॉबिन जैन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में दीपक नेमा, विक्रांत गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे। भारी पुलिस मौजूद।