हसपुरा: का. रामशरण यादव पुस्तकालय के सभाकक्ष में सीपीआई की ओर से मार्क्सवाद-लेनिन की जयंती मनाई गई
हसपुरा बसस्टैंड के समीप का. रामशरण यादव पुस्तकालय के सभाकक्ष में बुधवार को सीपीआई की ओर से मार्क्सवाद लेनिन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल ने झंडोतोलन के साथ किया।उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नागेश्वर यादव के अध्यक्षता में लेनिन के चित्र पर मालार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया।