अमरपुर में शान से लहराया तिरंगा, जवानों ने दी सलामी
अमरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रखंड मुख्यालय, अवर निबंधन कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
प्रखंड मुख्यालय में सर्वप्रथम प्रखंड प्रमुख ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बीडीओ प्रभात रंजन, सीओ आकाशदीप सिंह, बीपीआरओ प्रणवी, थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद पुलिस जवानों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया।
वहीं, अवर निबंधन कार्यालय में उप निबंधक मुकेश कुमार सुमन ने ध्वजारोहण किया। यहां भी पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यालयों में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
Amarpur, Banka | Aug 15, 2026