हरसूद: ग्राम सडियापानी में हरसूद पुलिस ने ग्राम चौपाल का किया आयोजन
Harsud, Khandwa | May 10, 2026 रविवार सुबह 11:30 बजे के लगभग हरसूद पुलिस द्वारा ग्राम सडियापानी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक आगम जैन के निर्देशन में आयोजित ग्राम चौपाल में हरसूद थाना प्रभारी राजकुमार राठौर एवं उपनिरीक्षक रमेश मौरे द्वारा हेलमेट धारण करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलने, ओवरलोड वाहन नहीं चलने तथा पिकअप वाहन में सवारी नहीं बैठने संबंधी जानकारी दी गई।