गोरखपुर: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, कैंट पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 6 जुलाई को आरोपियों ने वादी के भतीजे को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में हत्या के प्रयास, एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न