चकरनगर: सपा बूथ अध्यक्ष के बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, हत्या की आशंका जताई जा रही है
थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन से सपा बूथ अध्यक्ष का लापता एक 15 वर्षीय बेटे का शव रविवार दोपहर करीब 12 बजे बबूल के पेड़ पर गमछा से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।