बिसवां: बमभनावा में कीचड़ की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी के आवास के सामने बैठकर प्रधान के खिलाफ की नारेबाजी
Biswan, Sitapur | Aug 14, 2024 रेउसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बमभनावा के हरिजन बस्ती के ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। लगभग 4 सौ मीटर के मुख्य मार्ग पर कीचड़ और पानी के जल भराव से उन्हें परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान से गुहार लगाने के बाद ग्रामीणों ने उसी कीचड़ में बैठ कर काफी देर तक धरना किया। जिसके बाद अक्रोषित ग्रामीणों ने खंड विकास कार्यालय पर गेट बंद कर धरना प्रदर्शन किया।