सिलाव: सिलाव थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, बहू को घर से मारपीट कर निकाला
Silao, Nalanda | Nov 21, 2024 बहू मधू को घर से मारपीट कर निकालने के संबंध में सिलाव थाना में गुरूवार की दोपहर करीब 1.30 बजे पांच नामजद पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि यह प्राथमिकी विवाहिता मधू की मां रेखा देवी ने दर्ज करायी है.