सिलाव: सिलाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला: बूथ कमेटी निर्माण और सदस्यता अभियान पर चर्चा
Silao, Nalanda | Nov 19, 2024 सिलाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की शनिवार की दोपहर एक बजे कार्यशाला आयोजित की गयी जिसमें बूथ कमेटी के निर्माण एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा की गयी. कार्यशाला में भाजपा नेता सुधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव अब निकट है. इसलिये बूथ को पहले से भी ज्यादा सशक्त और मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़े.