सिलाव: नालंदा के नव नालंदा महाविहार का 74वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
Silao, Nalanda | Nov 20, 2024 नालंदा स्थित नव नालंदा महाविहार का 74 वां स्थापना दिवस बुधवार की संध्या चार बजे धूमधाम के साथ संपन्न हो गया. स्थापना दिवस समारोह में डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय, वैशाली के कुलपति प्रो. मुरारी लाल गौर ने कहा कि एग्रीकल्चर से कल्चर और कल्चर से ज्ञान अर्जन की आदि भूमि नालंदा है. कृषि का प्रारंभ इसी नालंदा भूमि से हुआ.