सिलाव: सिलाव प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव के लिए 19 अध्यक्ष और 79 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए नामांकन हुए दाखिल
Silao, Nalanda | Nov 18, 2024 सिलाव प्रखंड कार्यालय में सोमवार की सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक पैक्स चुनाव हेतू 19 अध्यक्ष एवं 79 कार्यकारिणी सदस्य पद के अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया. सिलाव बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि 19 और 20 नबंवर को अभ्यर्थियों द्वारा कराये गये नामांकन पत्रो की जांच की जायेगी.