कोरबा: अस्पताल कर्मचारी से मारपीट करने वाले सरपंच को किया गया गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई मौत
Korba, Korba | Apr 7, 2026 सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने जिला मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी से मारपीट के मामले में आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना में घायल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 को जिला मेडिकल अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में ड्यूटी के दौरान आरोपी जयवीर सिंह तंवर उर्फ राजेश ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचार