कौंच: सदुपुरा गांव के पास ज्वारे चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक लोग घायल
Konch, Jalaun | Oct 19, 2026 नदीगांव थाना क्षेत्र के सदुपुरा-कनासी मार्ग पर सदुपुरा गांव के पास सोमवार सुबह 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु नवमी पर जवारे चढ़ाने कोटरा स्थित अक्षरा देवी मंदिर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।