जबलपुर: आधारताल में बदमाशों का तांडव: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, समझौते के लिए घर पर जमकर की पत्थरबाजी !!
जबलपुर के अधारताल से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने न सिर्फ एक युवक पर जानलेवा हमला किया, बल्कि दहशत फैलाने के लिए उसके घर पर जमकर पत्थरबाजी भी की। मामला अधारताल थाना क्षेत्र के पुष्पक नगर का है, जो बड़ा साईं मंदिर के पीछे स्थित है। बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे पीड़ित पक्ष ने मीडिया को बताया कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश और एक पुराने