बांका में भव्य तिरंगा यात्रा | DM अंशुल अग्रवाल और SP अमितेश कुमार ने किया नेतृत्व | अमरपुर में भी निकली यात्रा
बांका में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व बांका जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और एसपी अमितेश कुमार ने किया। यात्रा में जिला प्रशासन, पुलिसकर्मी, स्कूली बच्चे, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
वहीं अमरपुर में भी प्रशासन और स्कूली छात्रों के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर गोल चौक, बस स्टैंड और हटिया चौक होते हुए पुनः प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया।
बांका तिरंगा यात्रा, Banka Tiranga Yatra, बांका न्यूज, Banka News, बांका स्वतंत्रता दिवस, अंशुल अग्रवाल, अमितेश कुमार, Amarpur Tiranga Yatra, अमरपुर तिरंगा यात्र�
Amarpur, Banka | Aug 14, 2026