भोरे: भोरे में NDA कार्यकर्ता मिलन समारोह में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षक बहाली व उद्योग पर कई घोषणाएं की
भोरे प्रखंड क्षेत्र में चुनाव जीतने के बाद पहली बार सोमवार की दोपहर एक बजे NDA कार्यकर्ता मिलन सामरोह में विधायक सह शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता मिलन समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने NDA कार्यकर्ता को सम्मानित करने के बाद कहा की भोरे विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही उद्योग लगाएं जाएंगे।