भोरे: भोरे पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर कार से 225 लीटर देसी शराब बरामद की, दो युवक गिरफ्तार
भोरे थाने की पुलिस ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर एक कार से 225 लीटर देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मिले जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भोरे भिंगारी के रास्ते एक कार से शराब की खेप लाई जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे रास्ते पर वाहन जांच शुरू कर दी।