भोरे: शाहपुर गांव में जहरीला कोबरा निकलने से अफरा-तफरी, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
भोरे थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शनिवार की दोपहर दो बजे एक जहरीला कोबरा सांप के निकलने से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी। जिसके बाद सूचना पर वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और उस सांप को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर दूर जंगल में छोड़ा। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।