भोरे: मोतीपुर निजामत गांव में सम्राट अशोक क्लब द्वारा श्रद्धांजलि दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, नेत्रदान की घोषणा
भोरे प्रखंड के मोतीपुर निजामत गांव में शनिवार की दोपहर 1:00 बजे सम्राट अशोक क्लब के सौजन्य से श्रद्धांजलि दिवस पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। शिविर में 51 लोगों ने स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया। जिनमें महत्तम सिंह और उनके परिवार के सदस्य और क्लब के सक्रिय सदस्य भी शामिल रहे।