भोरे: दुबवलिया गांव में पुलिस ने जानलेवा हमले के अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
भोरे थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव में शनिवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जानलेवा हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस अभियुक्त के खिलाफ 1 दिसंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था। जिसे 7 दिन के अंदर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी रामवृक्ष गोंड बताया जा रहा है।