आज़मगढ़: पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल महिला मंडल की तरफ से श्रावणी मेले का किया गया आयोजन
हिंदू धर्म में सावन मेले का अपना एक अलग ही महत्व है। इसी क्रम में आजमगढ़ के शहर के पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल महिला मंडल की तरफ से श्रावणी मेले का आयोजन रविवार को परंपरागत रूप से किया गया। अग्रवाल समाज की महिलाओं ने तमाम प्रकार के स्टाल लगाकर खेल का आयोजन कर इस मेले का लुफ्त उठाया। जिसमें बच्चे भी शामिल रहे। लोगों ने खरीदारी भी की।