आज़मगढ़: कटरा मोहल्ले में गंभीर हालत में लहूलुहान मिला ई-रिक्शा चालक लोगों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
आजमगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में ई रिक्शा के बगल में ही उसका चालक लहूलुहान हालत में सड़क पर गिरा मिला। जिसको लोगों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई थी किस परिस्थिति में वह लहूलुहान हुआ इसकी जानकारी लोगों को नहीं हो सकी थी उसकी पहचान करने की लोगों द्वारा कोशिश की जा रही थी। कई आशंका जताई गई।