बक्सर: शास्त्रीय संगीत की पताका थामे बक्सर की बेटी गोल्ड मेडलिस्ट सुकृति समाज में जगा रही हैं नई रोशनी
Buxar, Buxar | Jun 19, 2025 आधुनिक समय में जहां पाश्चात्य संगीत की ओर रुझान बढ़ रहा है, वहीं बक्सर की बेटी सुकृति मिश्रा शास्त्रीय संगीत की पताका थामे समाज में नई रोशनी जगा रही हैं। वे पिछले 10 वर्षों से बच्चों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से परिचित करा रही हैं।सुकृति मिश्रा ने बताया कि उनका सपना है कि बक्सर की पवित्र धरती से शास्त्रीय संगीत की गूंज देशभर में सुनाई दे।