बक्सर: डीएम ने समाहरणालय परिसर में डीएलसीसी की बैठक की, दिए आवश्यक निर्देश
Buxar, Buxar | Jun 18, 2025 डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में डीएलसीसी की मार्च 2025 की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में बुधवार को 3:30 बजे अपराह्न में की गयी. बैठक में अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह, वरीय समाहर्ता-बैंकिंग सत्येंद्र त्रिपाठी, भारतीय रिज़र्व बैंक तथा जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा सभी बैंकों के जिला समन्यवक उपस्थित थे.