बक्सर: शहरी नदी प्रबंधन योजना के लिए पहली बहु-हितधारक कार्य समूह की बैठक आयोजित, हुई चर्चा
Buxar, Buxar | Jun 18, 2025 शहर के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजना के विकास हेतु पहली बहु-हितधारक कार्य समूह की बैठक बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को अपराह्न 2:30 आयोजित की गई. यह पहल नमामी गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अरबन अफेयरर्स द्वारा भारत के 60 नदी शहरों के लिए यूआरएमपी तैयार करने के राष्ट्रव्यापी प्रयास का हिस्सा है.