पीरो: अगियाँव बाजार में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Piro, Bhojpur | Apr 18, 2026 अगियाँव बाजार में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे थाना अध्यक्ष ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस संबंध में एक पक्ष द्वारा 16 अप्रैल को थाना कांड संख्या 30/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।