पौड़ी में सोमवार को कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला निर्वाचन कार्यालय का घेराव कर निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर निर्वाचन आयोग से स्पष्ट जवाब देने की मांग की।