बरहट: मलयपुर थाना क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचीं 'पुलिस दीदी', छात्राओं को बताए सुरक्षा के गुर
Barhat, Jamui | Sep 30, 2026 मलयपुर थाना क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर पुलिस ने अभियान शुरू किया है। बुधवार को 2 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष स्वाति कुमारी ने ‘पुलिस दीदी’ के रूप में विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को सुनसान जगहों पर अकेले जाने से बचने और घर से निकलने से पहले अभिभावकों को जानकारी देने की सलाह दी।