करेरा: भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी द्वारा अम्बेडकर जयंती की तैयारी, करेरा आने की अपील
करैरा-भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम द्वारा विधानसभा करैरा क्षेत्र के गांव-गांव जाकर 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती की तैयारी कर रहे हैं और ग्रामीणों से करैरा में तहसील स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर दे रहे हैं बुधवार को भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी मुंगावली, कारोठा,बगेधरी और मछावली में पहुंचे और अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की।