कसिया: कुशीनगर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास ट्रक की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की हुई मौत
कुशीनगर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची कुशीनगर पुलिस चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी। शुक्रवार की दोपहर सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बिहार की तरफ से गोरखपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।