उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 517 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार।
मध्यप्रदेश शासन के ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना भाटपचलाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी रामचन्द्रसिंह चौहान निवासी ग्राम चिरोलाकला को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 01 किलो 517 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री सतेंद्र सिंह चौधरी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।