सिरसागंज: अरांव थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव बझेरा की ओर से अवैध तमंचे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अरांव पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविन्द पुत्र अल्केश, निवासी ग्राम नगला हरी थाना अरांव के रूप में हुई है।