शिवपुरी नगर: जवाहर कॉलोनी में पति ने जुआ खेलने के लिए पैसे मांगे, पत्नी के विरोध करने पर बेल्ट से पीटा
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जवाहर कॉलोनी की रहने वाली महिला वंदना प्रजापति पत्नि गोलू प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया की उसका पति कोई काम धंधा नही करता है एवं जुआ खेलता है। और उससे पैसे की मांग करता है। जिसका कल उसने विरोध किया तो पति ने उसके साथ बेल्टों से मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने एसपी से करते हुए कार्यवाही की मांग की है।