शिवपुरी नगर: घोसीपुरा में 17 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की, फिजिकल थाना पुलिस जांच कर रही है
घोसीपुरा के रहने वाले राजू शाक्य के तीन बेटी और दो बेटे हैं। आज सोमवर की दोपहर 12 बजे राजू शाक्य की दूसरे नंबर की बेटी 17 वर्षीय प्राची शाक्य घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गई थी। हालाकि कुछ ही देर में परिजनों ने उसे देख लिया था। आनन फानन में प्राची को जिला अस्पताल ले जाया गया था। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।प्राची के पास सुसाइड नोट मिला है।