शिवपुरी नगर: भाष्लाकलां में गाय के लिए टपरिया बनाते समय अधेड़ गिरा, पैर में फ्रैक्चर, जिला अस्पताल में भर्ती
भाष्लाकलां के रहने वाले हाकिम परिहार पुत्र बांका परिहार ने जानकारी देते हुए बताया की वह गाय के लिए टपरिया बना रहा था। तभी वह टपरिया बनाते समय टपरिया से नीचे गिर गया। और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने आज रविवार की दोपहर 12 बजे उसका पैर फैक्चर बताते हुए प्लास्टर चढ़ाया है।