शिवपुरी नगर: जिले की सभी आशा उषा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर लव कुश गार्डन में कार्यक्रम आयोजित, समस्याएं सुनी गईं
शहर के लव कुश गार्डन में आज सोमवार की दोपहर 2:30 बजे जिले की समस्त आशा उषा कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश आशा उषा सहयोगिनी कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव के साथ जिले की समस्त आशा उषा कार्यकर्ता उपस्थित रही। जहां संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ने सभी आशा उषा कार्यकर्ताओ की समस्याओ को सुना।